home page

आगरा की MG Road पर नहीं चलेंगे ऑटो और E-रिक्शा, हर 5 मिनट में मिलेगी बस

Agra Traffic police : उत्तर प्रदेश के आगरा में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार अब MG Road पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. लेकिन इसके अलावा यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन में बड़ा कदम उठाया है.

 | 
आगरा की MG Road पर नहीं चलेंगे ऑटो और E-रिक्शा, हर 5 मिनट में मिलेगी बस

Hindi News Line,Agra city bus service: एमजी रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा के प्रतिबंध के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब बसों की संख्या 36 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। इसके साथ ही हर पांच मिनट में सिटी बस उपलब्ध होगी। यह कदम यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश जारी 

एमजी रोड पर पहले से ऑटो सही प्रतिबंधित थे और अब ई-रिक्शा को भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। पहले यहां 36 बसें चल रही थीं, जिन्हें अब बढ़ाकर 65 कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब यात्रियों को हर पांच मिनट में सिटी बस उपलब्ध होगी। हाल ही में, जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की एक बैठक में ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन रोका गया है ताकि एमजी रोड और अन्य संपर्क मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके। ऐसे में यात्रियों को एमजी रोड पर सिटी बसों का लंबे समय इंतजार करना पड़ता है। 

यात्रियों की संख्या को देखते हुए एमजी रोड पर बस सेवा में विस्तार

पहले इस मार्ग पर 36 बसें चल रही थीं, लेकिन बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इनकी संख्या बढ़ाकर 65 कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत आगरा कैंट, भगवान टाकीज़ और अन्य प्रमुख मार्गों पर यात्रियों को हर पांच से दस मिनट में बसें उपलब्ध होंगी। बसों का संचालन सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक होगा, और आवश्यकता पड़ने पर इसे और बढ़ाया जा सकता है।

पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे ई-रिक्शा और कार

यात्रियों को हर पांच से दस मिनट में भगवान टॉकीज से आगरा कैंट, भगवान टॉकीज से हरी पर्वत चौराहा, सेंट जोंस, सुभाष पार्क, साईं की तकिया व अबंतीबाई चौराहे से सदर, रोहता, इटौरा, ककुआ, तेहरा से सैंया के लिए बसें मिलती हैं। जिससे यात्री ई-बस की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Latest News

Trending

You May Like