हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, HKRN नंबर के साथ देना होगा इन चीजों का विवरण
Lado Laxmi Yojana : हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इस योजना की शुरुआत 25 सितंबर से की जाएगी। चलिए जानते हैं इस योजना में अप्लाई करने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी।

Hindi News Line, Haryana News: हरियाणा सरकार 25 सितंबर से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Laxmi Yojana) शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी इस दिन योजना की आधिकारिक लॉन्चिंग करेंगे और इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी जारी किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती और सामाजिक सम्मान देना है। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में (Direct Benefit Transfer Haryana) भेजी जाएगी।
कौन होंगी पात्र महिलाएं?
महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम होनी चाहिए।
महिला हरियाणा की स्थायी निवासी हो या शादी के बाद 15 साल से हरियाणा में रह रही हो।
कैंसर पीड़ित, रेयर डिजीज, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों से ग्रसित महिलाएं, जो अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रही हैं, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया गया है।
किन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा?
डीसी ने साफ किया है कि जो महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना या भत्ते का लाभ ले रही हैं, उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) का फायदा नहीं मिलेगा। इनमें शामिल हैं:
वृद्धावस्था पेंशन
विधवा व निराश्रित महिला वित्तीय सहायता
दिव्यांग पेंशन
लाडली सोशल सिक्योरिटी योजना
तेजाब पीड़ित महिला सहायता
अविवाहित महिला वित्तीय सहायता
कश्मीरी विस्थापित परिवारों की सहायता आदि
रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
पंचकूला के डीसी सतपाल शर्मा ने बताया कि आवेदन करते समय महिलाओं को नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
महिला और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
अगर महिला विवाहित है तो ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
मोबाइल नंबर, जो आधार से लिंक होना चाहिए
बैंक अकाउंट डिटेल (महिला के नाम पर)
बिजली कनेक्शन नंबर
HKRN रजिस्ट्रेशन नंबर
महिला और परिवार के नाम पर दर्ज सभी वाहनों का विवरण
इन सभी डॉक्यूमेंट्स के बिना आवेदन अधूरा माना जाएगा।
सरकार का अनुमान
राज्य सरकार के अनुसार हरियाणा में लगभग 80 लाख महिलाएं 18 से 60 वर्ष के बीच की हैं, लेकिन पात्रता शर्तों के चलते करीब 20 लाख महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।
योजना का उद्देश्य
हरियाणा सरकार (Haryana Government) का कहना है कि लाडो लक्ष्मी योजना (Haryana women scheme) सिर्फ आर्थिक सहायता देने का प्रयास नहीं है, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है।