home page

Rashifal 18 September 2025: मिथुन राशि वालों के पुराने झगड़े सुलझेंगे, सिंह वालों का स्वास्थ्य बढ़ाएगा चिंता

 | 
Rashifal 18 September 2025: मिथुन राशि वालों के पुराने झगड़े सुलझेंगे, सिंह वालों का स्वास्थ्य बढ़ाएगा चिंता

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: वृष राशि और सिंह राशि वालों के लिए 18 सितंबर 2025 का दिन खुशहाली भरा होगा. कर्क राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी. सिंह राशि वालों के लिए स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है. आइये देखें आज का राशिफल

मेष: शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। लोग आपके काम में कमी निकालने की कोशिश करेंगे। सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव संभव है।

वृष : शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : नए संपकों का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्रगति में सहायक रहेगा। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर है।

मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : पुराने झगड़े सुलझने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के चलते खित्रता बढ़ेगी। भूमि, भवन अथवा वाहन क्रय की संभावना बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं।

कर्क: शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : बातचीत में रूखापन संबंध बिगाड़ सकता है। जल्दबाजी से बनते काम अटक सकते हैं। पारिवारिक माहौल को लेकर मन में तनाव बना रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।

सिंह: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : किसी से कहासुनी मन दुखी कर सकती है। बुजुर्गों का बिगड़ता स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बनेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कारोबारी विस्तार की संभावना बनेगी। धैर्य बनाए रखें।

कन्या: शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : बिखरे काम समेटने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट बढ़ेगी। नई योजनाओं में निवेश का लाभ मिलेगा। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। यात्रा का योग है।

तुला: शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : अधिकारियों से मेलजोल तरक्की दिला सकता है। नौकरी में बदलाव के नए अवसर मिलेंगे। साझेदारी के चलते कार्ययोजना में बदलाव हो सकता है। खानपान में सावधानी बरतें।

वृश्चिक : शुभ अंक 8 शुभ रंग आसमानी : बाहरी दबाव के चलते अपनों को विरोधी बना लेंगे। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। अटका धन वसूलने में सफल रहेंगे।

धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैलाः भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा कार्यक्रम बन सकता है।

मकर : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : समय पर सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। काम में देरी से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यापारिक मामलों में नुकसान की भरपाई संभव है। मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : अनुभवी लोगों का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। नए काम की तलाश में दौड़धूप बढ़ेगी। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक रहेगी।

मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : इच्छित सफलता से मन उत्साहित रहेगा। आयात-निर्यात के कारोबार से लाभ संभव है। व्यर्थ के काम में समय बर्बाद होगा। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ जाएंगे। आय-व्यय में तालमेल बनाए रखें।

Latest News

Trending

You May Like