Rashifal 17 September 2025: शुभ अंक, शुभ रंग समेत मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशिफल

Rashifal 17 September 2025: हम आपको इस लेख में सभी 12 राशियों का राशिफल बताएंगे. साथ में शुभ रंग और शुभ अंक भी बताएंगे. मेष राशि वालों को कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ेंगे. वही वृष राशि वालों को सफलता पाने के लिए नजदीकी लोगों का नुकसान पहुंचाने से बचना होगा.
मेष राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित फैसले की जरूरत है। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता बढ़ेगी। काम की धीमी गति से परेशानी होगी। मांगलिक खर्च संभव है।
वृष राशिफल (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला आकस्मिक लाभ की संभावना है। नजदीकी लोग ही नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कर्जदारी से छुटकारा मिलेगा। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशिफल (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : प्रॉपर्टी क्रय को लेकर ऊहापोह रहेगी। पारिवारिक विवाद का समाधान हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। साख बढ़ेगी।
कर्क राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : भाग्योदय की संभावना है। कारोबारी सौदे कार्यविस्तार में सहायक रहेंगे। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी रहेगा। धैर्य से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। अनावश्यक टकराव बना रहेगा।
सिंह राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : झूठा आश्वासन देकर आप उलझ सकते हैं। बातचीत में चतुराई से सबका दिल जीत लेंगे। नई योजनाओं में पूंजी निवेश की संभावना बनेगी। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। शांत रहें।
कन्या राशिफल (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी : कॅरियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। कार्ययोजना में बदलाव कर लाभ ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होंगी। मानसिक तनाव व आलस्य बना रहेगा।
तुला राशिफल (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते) शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : कर्यक्षेत्र में अधीनस्थों का साथ मिलेगा। भावुकता में गलत व्यक्ति पर भरोसा कर बैठेंगे। निजी संपकों का लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम के काम में रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशिफल (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू) शुभ अंक 3, शुभ रंग : हरा पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव है। धार्मिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी। खर्च पर नियंत्रण स्खें, मुश्किल हो सकती है। तनाव की स्थिति में गलत फैला ले बैठेंगे।
धनु राशिफल (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे) शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी : कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर होगा। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। साझेदारी में नई शुरुआत कर सकते हैं। बिखरे काम समेटने में सफल रहेंगे। चापलूसों के कारण प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है।
मकर राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : बाहरी दबाव के चलते कार्ययोजना में बदलाव संभव है। मेहनत का लाभ मिलना मुश्किल है। संतान के कॅरियर को लेकर फैसला लेने में परेशानी होगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों का निपटारा होगा।
कुंभ राशिफल (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द) शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : राह की उलझने मित्रों के सहयोग से दूर होगी सुविधा नहीं मिलने से काम छोड़ने का मन बनेगा. खान-पान में लापरवाही से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. तनाव दूर होगा.
मीन राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) शुभ अंक एक, शुभ रंग सफेद : स्वास्थ्य में गिरावट संभव है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है. मित्रों की मदद से निजी काम निकाल लेंगे. समय पर काम पूरा नहीं होने से नुकसान की आशंका है.