home page

Rashifal 16 September 2025: मीन, कुंभ, मकर, धनु, वृश्चिक, तुला, कन्या, सिंह, कर्क, मिथुन, वृष, मेष राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 September 2025 : आज का राशिफल (Daily Horoscope) में मेष और मीन राशि के जातकों के लिए खुशखबरी रहने वाली है. वही वृश्चिक और सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन निराश करने वाला है. रोजाना पढ़िए शुभ अंक और शुभ रंग समेत पूरा राशिफल,
 | 
Rashifal 16 September 2025: मीन, कुंभ, मकर, धनु, वृश्चिक, तुला, कन्या, सिंह, कर्क, मिथुन, वृष, मेष राशिफल

Rashifal 16 September 2025 : कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) सकारात्मक और नई ऊर्जा से शानदार रहने वाला है. कारोबार से लेकर स्वास्थ्य तक चारों तरफ से खुशियां मिलेंगी और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ सकते हैं.

मेष (Aries) राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : प्रसन्नता के साथ दिन की शुरुआत होगी। आय में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में खींचतान बढ़ सकती है। पारिवारिक आयोजनों में जमकर खर्च करेंगे। धैर्य रखें।

वृष (Taurus) राशिफल (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : खर्च की अधिकता परेशान करेगी। सहूलियत के हिसाब से कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने से खुशी मिलेगी।

मिथुन (Gemini) राशिफल (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। सहयोगी ऐनवक्त पर साथ छोड़ सकते हैं। उलझे मामले सुलझेंगे। निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यात्रा संभव है।

कर्क (Cancer) राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : व्यापारिक सौदे बड़ा लाभ दिला सकते हैं। टकराव छोड़कर समझौता करने की कोशिश करेंगे। दूसरों पर अधिकार जमाने की आदत से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। मिलजुलकर उलझनें सुलझा लेंगे।

सिंह (Leo) राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा। अपनी मनमानी की आदत पर नियंत्रण रखें, लोगों का विरोध झेलना पड़ेगा। मामूली बातों को लेकर मित्रों से विवाद हो सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या (Virgo) राशिफल (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : मानसिक तनाव एवं आलस्य बना रहेगा। लेनदेन के मामलों में आक्षेप ग सकते हैं। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर निकलते हैं। विदेश यात्रा की संभावना बनेगी। साख बढ़ेगी।

तुला (Libra) राशिफल (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते) शुभ अंक 5 शुभ रंग स्लेटी : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ेंगे। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से भी आपको फायदा होगा। विरोधी आपका अहित नहीं कर पाएंगे।

वृश्चिक (Scorpius) राशिफल (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू) शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। पारिवारिक कलह के चलते मन अशांत रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

धनु (Sagittarius) राशिफल (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे) शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : काम के प्रति आपका जुनून भारी लाभ दिला सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय मामलों की अनदेखी से समस्या बढ़ सकती है।

मकर (Capricornus) राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) शुभ अंक 9 शुभ रंग फिरोजी : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. खानपान में सावधानी बरते. पारिवारिक सुख सुविधा पर खर्च संभव है. अधीनस्थ आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे. प्रतिष्ठा बढ़ेगी 

कुंभ (Aquarius) राशिफल (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द) शुभ अंक दो, शुभ रंग लाल : कारोबारी विस्तार की संभावना को विराम लग सकता है. जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा. उच्च अध्ययन के लिए बेहतर विकल्पों की तलाश बनेगी. संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा

मीन (Pisces) राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) शुभ अंक, 6 शुभ रंग हरा : पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी. प्रॉपर्टी कर्य की संभावना बनेगी. युवाओं का ध्यान मौज मस्ती पर रहेगा. परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे.

Latest News

Trending

You May Like