Rashifal 15 September 2025: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशियों का राशिफल जानिए

Rashifal 15 September 2025: मीन, कुंभ, मकर, धुन, वृश्चिक, तुला, मेष इत्यादि सभी 12 राशियों का 15 सितंबर 2025 का राशिफल आप यहां देख सकेंगे. कारोबार, स्वास्थ्य, और पारिवारिक जीवन से जुड़ी राशि के मुताबिक बातें जानिए. कई राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है. तो कुछ दूसरों को निराशा हाथ लगेगी.
मेष (Aries) राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी : व्यर्थ की बातों में समय व धन बर्बाद होगा। सामूहिक कामों में सबकी सलाह से फैसला लेना लाभदायी रहेगा। मित्रों की मांगों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी।
वृष (Taurus) राशिफल (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: कार्ययोजना में बदलाव लाभदायक हो सकता है। टालमटोल की नीति नुकसानदायी रहेगी। लोग झूठ बोलकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
मिथुन (Gemini) राशिफल (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : अनावश्यक विवाद से परेशानी बढ़ सकती है। निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। मित्रों से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
कर्क (Cancer) राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी: अच्छे सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। पुराने फैसलों को बदलना पड़ सकता है। परिजनों के सहयोग से उलझे मामले सुलझा लेंगे। आय-व्यय में तालमेल बनाने का प्रयास करेंगे।
सिंह (Leo) राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा: निजी कामों को लेकर दौड़धूप करनी पड़ेगी। अध्ययन में बाधा महसूस करेंगे। जानबूझकर सहकर्मी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ यात्रा संभव है। विवाद से छुटकारा मिलेगा।
कन्या (Virgo) राशिफल (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित फैसला लें, सफलता मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में मधुरता संभव है। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
तुला (Libra) राशिफल (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते) : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। कारोबारी मामलों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से संपर्क का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक (Scorpius) राशिफल (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू) : शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : चल रही समस्या मित्रों के सहयोग से दूर होगी। कार्यस्थल पर टकराव संभव है। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो सकती है।
धनु (Sagittarius) राशिफल (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे) : शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : व्यापारिक साझेदारी लाभदायी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से समस्या बढ़ सकती है। नौकरी के लिए इंतजार रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी। आस्था बढ़ेगी।
मकर (Capricornus) राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) : शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : नए सौदे हाथ जाने से लाभ संभव है। पारिवारिक रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा। अटका धन मिलने की संभावना है। नई जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ सकती है। धैर्य रखें।
कुंभ (Aquarius) राशिफल (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द) : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : मनचाहा काम नहीं मिलने से निराश होगी। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ मिल सकता है। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है। आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
मीन (Pisces) राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) : शुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी: मित्रों के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना नुकसानदायी रहेगी। कॅरियर में बदलाव के आसार हैं। खर्च संभव है।