home page

Rashifal 14 October 2025: सिंह राशि वालों का होगा भाग्य उदय, तुला वाले रिश्ते सुधारने की करेंगे पहल

 | 
Rashifal 14 October 2025: सिंह राशि वालों का होगा भाग्य उदय, तुला वाले रिश्ते सुधारने की करेंगे पहल

Aaj Ka Rashifal 14 October 2025: मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को मेष, वृष और मिथुन समेत कई राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन होने वाला है. सिंह राशि वाले जातकों का भाग्य उदय होने की संभावना है और तुला राशि वाले जातकों के रिश्ते सुधारने की संभावना रहेगी. कन्या राशि वालों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आइये देखें आज का राशिफल

मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : मेहनत का लाभ मिलेगा। दूसरों की अनुचित मांगें मानने से इंकार करें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। लोगों से मेलजोल आपके काम में निखार लाएगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।

वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। रुचि का काम नहीं मिलने से निराशा होगी। दांपत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर आगे बढ़ें, सफलता मिल सकती है।

मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : वैचारिक गतिरोध दूर होने के आसार हैं। कारोबारी विस्तार की योजना अटक सकती है। लेनदेन के मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम में गति आएगी।

कर्क : शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : पुराने मामले सुलझने से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास से अपनी बात रखें, आवश्यक सहयोग मिलेगा। भावुकता में लिया फैसला बदलना पड़ सकता है। राजकीय मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं।

सिंह : शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : भाग्योदय की संभावना है। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। व्यापारिक योजना में आ रही अड़चनों से मन अशांत रहेगा। सेहत में गिरावट से चिंतित रहेंगे। धैर्य रखें।

कन्या : शुभ अंक 8, शुभ रंग बादामी : मित्रों की नाराजगी से मन दुखी होगा। निजी काम के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। भौतिक सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : आप रिश्ते सुधारने की पहल करेंगे। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो हो सकता है। व्यापारिक मामलों में आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं। सामाजिक संपकों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : विवादास्पद मसले सुलझने से राहत मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। मन में किसी अनहोनी का भय बना रहेगा। दूसरों के दबाव में काम छोड़ सकते हैं।

धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : परिवार की जरूरतों पर जमकर खर्च करेंगे। कारोबारी सौदे लाभदायी हो सकते हैं। नई योजनाओं में निवेश का लाभ मिलेगा। सफर में सावधानी बरतें। दूसरों की आलोचना से संबंध बिगड़ सकते हैं।

मकर : शुभ अंक 6, शुभ रंग मटमैला : नए काम की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलने से खुशी होगी। उलझे मामले सुलझेंगे। कार्यक्षेत्र में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कुम्भ : शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी : मनपसन्द काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। विपरीत हालात में समझौता करना लाभदायी रहेगा। आय बढ़ेगी।

मीन : शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : रुकावटें दूर होंगी। कार्यस्थल पर अपनी बात मनाना आसान रहेगा। निजी यात्रा लाभदायी रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह तरक्की में सहायक रहेगी। नई योजनाओं में निवेश का लाभ मिलेगा।

Latest News

Trending

You May Like