Rashifal 21 September 2025 : मीन और वृश्चिक राशि के जातकों को करीबी अधिकारियों से लाभ मिलेगा, जानिए आज का राशिफल

Rashifal 21 September 2025 : कुंभ राशि वालों को दूसरों की बातों में आकर कोई कदम उठाने से बचना चाहिए. वृश्चिक राशि वालों को नजदीकी अधिकारियों से मेल मिलाप का फायदा मिलेगा. कर्क राशि वालों को मांगलिक खर्च करने की संभावना बन रही है. मिथुन राशि वालों के कार्य में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है. जानिए आज का राशिफल (daily horoscope) 21 सितंबर 2025 (रविवार)
मेष राशिफल : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : मन चाही मुराद पूरी होगी। आप जिस काम को लेकर प्रयासरत हैं उसमें बेहतर सफलता मिल सकती है। परिणय चर्चाओं में विफलता से निराशा होगी। साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है।
वृष राशिफल: शुभ अंक 5 शुभ रंग गुलाबी : भय से छुटकारा मिलेगा। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। छोटे-छोटे झगड़े विवाद का कारण बन सकते हैं। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। राह की मुश्किलें मित्रों के सहयोग से दूर होंगी।
मिथुन राशिफल: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें, रिश्ते सुधरेंगे। अध्ययन में बेहतर सफलता मिल सकती है। विरोधियों को अपनी बात समझाने में कामयाब रहेंगे।
कर्क राशिफल: शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : अधीनस्थों के कारण कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोग वर्चस्व बनाने में कामयाब रहेंगे। मांगलिक खर्च की संभावना है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशिफल: शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। अधिकारियों के निर्देशों की पालना समय पर करें, नुकसान संभव है। कॅरियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ेगी।
कन्या राशिफल: शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : नए संपर्क कार्य विस्तार में सहायक रहेंगे। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
तुला राशिफल: शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : मित्रों से कहासुनी होने से मन दुखी होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनेगी। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। राजकाज में बेहतर सफलता के आसार हैं। शांत रहें।
वृश्चिक राशिफल: शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद : समय पर लिए फैसले सफलता दिला सकते हैं। जिनसे सहयोग की उम्मीद थी, वे ऐनवक्त पीछे हट जाएंगे। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे।
धनु राशिफल: शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। कार्यस्थल की व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पड़ सकते हैं। नए काम की शुरुआत में परेशानी महसूस करेंगे। आस्था बढ़ेगी।
मकर राशिफल: शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : आत्मविश्वास बनाए रखें, मुश्किलें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलेगा। मित्रों से अपमान का भय बना रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा दे सकता है।
कुंभ राशिफल: शुभ अंक 2 शुभ रंग काला : दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे। कुछ लोग आपकी भलाई का गलत फायदा उठा सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ लिए फैसले बड़ा लाभ दिला सकते हैं।
मीन राशिफल: शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों से संपर्क का लाभ मिलेगा। साझेदारी की बजाय स्वयं के स्तर पर काम करना लाभदायी रहेगा। राजकीय लाभ की संभावना बनेगी।