home page

Rashifal 19 September 2025: तुला और धनु राशि के जातक रखें जरूरी बातों का ध्यान, मकर वालों कार्यस्थल पर मिलेगी सफलता

 | 
Rashifal 19 September 2025: तुला और धनु राशि के जातक रखें जरूरी बातों का ध्यान, मकर वालों कार्यस्थल पर मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 19 September 2025: आज हम आपको 19 सितंबर (शुक्रवार) का सभी राशि के जातकों का राशिफल बताएंगे. तुला राशि वालों को जिद में आकर कोई भी फैसला नहीं करना है. धनु राशि वाले स्वास्थ्य में गिरावट होने से परेशान रहेंगे. मकर राशि वालों को कार्यस्थल पर ही सफलता मिल सकती है.

मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी - कार्यक्षेत्र की उलझनें दूर होंगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। रोजगार तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराने मामले उजागर होने का भय बनेगा।

वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल - नया काम शुरू कर सकते हैं। कारोबार विस्तार के लिए आवश्यक सहयोग मिल सकता है। धीमी गति से चल रहे काम परेशान करेंगे। आय में बढ़ोतरी व आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी।

मिथुन : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी - जोखिम उठाने से बचें, नुकसान हो सकता है। नई योजना में निवेश का लाभ मिलेगा। भाग्योदय में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और यात्रा भी संभव है।

कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : दूसरों की दखल के चलते काम में परेशानी महसूस करेंगे। वैचारिक गतिरोध दूर होने से काम में आनंद आएगा। नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी हो सकती है।

सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला: सुविधा नहीं मिलने से काम में मुश्किल होगी। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। बिखरे कामों को समेटने में सफलता मिलेगी। सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से फैसला लें।

कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : व्यापारिक विस्तार की संभावना बनेगी। लाभदायी सौदे हाथ आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों की चालों का माकूल जवाब देने में सफलता मिलेगी। निवेश का लाभ मिलेगा।

तुला : शुभ अंक 5 शुभ रंग हरा - आप जिद में आकर गलत फैसला कर बैठेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर चिंता बनी रहेगी। लेनदेन के मामलों में आप पर आक्षेप लग सकता है। अधिकारियों से बनाकर चलें।

वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला - धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलने से मुश्किल हालात से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक कारणों से यात्रा संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझने से चिंतित रहेंगे।

धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी - कार्यस्थल पर टकराव रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट से परेशान रहेंगे। निजी कामों के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे।

मकर: शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी - कार्यस्थल पर सफलता मिल सकती है। साझेदारी में नई शुरुआत हो सकती है। आप अपनी ही बात से मुकर सकते हैं। सफलता के लिए अनुभवी लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है।

कुंभ : शुभ अंक 8 शुभ रंग नारंगी - तनाव एवं आलस्य बना रहेगा। रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। साझेदारी में अपने अनुकूल समझौता कर सकते हैं।

मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद - परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। संतान के भाग्योदय से खुशी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। विरोधियों पर अपना वर्चस्व बना लेंगे। सोच-समझकर निवेश करें।

Latest News

Trending

You May Like