home page

Rashifal 11 October 2025 : सिंह राशि के जातकों से अधिकारी प्रभावित होंगे, धनु वालों को समझौता करना लाभदायी रहेगा

 | 
Rashifal 11 October 2025 : सिंह राशि के जातकों से अधिकारी प्रभावित होंगे, धनु वालों को समझौता करना लाभदायी रहेगा

Aaj Ka Rashifal 11 October 2025: आज के राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का राशिफल शुभ रंग शुभ अंक समेत राशिफल की जानकारी विस्तार से देंगे, मेष राशि वालों के परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है. वृश्चिक राशि वाले जातकों के यहां मांगलिक खर्च की संभावना बन रही है. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा. सिंह राशि वालों के काम से अधिकारी प्रभावित होंगे. धनु राशि वालों को विपरीत माहौल में समझौता करना लाभदायी रहेगा.

मेष (Aries) राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। राजकीय मामलों की अनदेखी महंगी पड़ेगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान की आशंका रहेगी। भय की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है

वृष (Taurus) राशिफल (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। धैर्य बनाए रखें।

मिथुन (Gemini) राशिफल (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : व्यापारिक लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। पारिवारिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क (Cancer) राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : विवादित मसले सुलझने से राहत मिलेगी। अधिकारी आपकी बात सुनेंगे। धीमी शुरुआत के बावजूद कारोबार में लाभ मिल सकता है। उच्च अध्ययन में सफलता मिलने की उम्मीद है।

सिंह (Leo) राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) शुभ अंक 6, शुभ रंग लाल : अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। सेहत में गिरावट रहेगी। मित्रों की लापरवाही का खमियाजा भुगतना पड़ सकता है, सावधान रहें। रुकी हुई योजना को शुरू करना चुनौती बन सकता है।

कन्या (Virgo) राशिफल (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : निजी कामों के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रभावशाली संपकों का लाभ मिल सकता है। इच्छित काम मिलने से उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में रुकावट से खिन्नता बढ़ेगी। यात्रा का योग है।

तुला (Libra) राशिफल (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते) शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : नए काम की रूपरेखा बन सकती है। परिचितों की मदद करने से मन खुश होगा। आत्मविश्वास के साथ काम की शुरुआत करें, लाभ मिलेगा। अपनों का साथ हिम्मत देगा। आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpius) राशिफल (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू) शुभ अंक 5 शुभ रंग जामुनी : मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। बिखरे कामों को मित्रों के सहयोग से सुलझा लेंगे। विरोधियों की चालों का मुंहतोड़ जवाब देने में सफल रहेंगे।

धनु (Sagittarius) राशिफल (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे) शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : विपरीत माहौल में समझौता करना लाभदायी रहेगा। अटका धन वसूल कर लेंगे। दूसरों से ईर्ष्या के चलते कर्ज का बोझ बढ़ा लेंगे। खानपान में सावधानी बरतें। सोच-समझकर निवेश करें.

मकर (Capricornus) राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी : पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार हैं। दूसरों की परवाह करने के चक्कर में खुद मुश्किल में पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। साझेदारी में लाभ संभव है।

कुंभ (Aquarius) राशिफल (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द) शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा : जल्दबाजी में लिए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मिल रही चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने में सफल रहेंगे। अपने अधिकारों के लिए सजग रहने की जरूरत है। आय बढ़ेगी।

मीन (Pisces) राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची) शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : दौड़धूप करके अटके काम निकलवा लेंगे। आय में बढ़ोतरी के स्रोत बनेंगे। विदेश यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Latest News

Trending

You May Like