Rashifal 10 October 2025 : मिथुन राशि वालों की अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, कर्क वालों के वित्तीय मामले सुलझेंगे

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: मेष राशि वालों की पुरानी परेशानी से आज राहत मिल सकती है. वृष राशि वालों के लिए आज सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव होना संभव है. कन्या राशि वालों के यहां मांगलिक खर्च की रूपरेखा बना सकती है. मकर राशि के युवाओं को अध्ययन में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है. आइये देखें 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार (daily horoscope) आज का राशिफल
मेष राशिफल : शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवादास्पद मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृष राशिफल : शुभ अंक 6, शुभ रंग काला : मनचाहा काम मिलने से प्रसन्नता बढ़ेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशिफल : शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक कार्यों में प्रगति की संभावना है।
कर्क राशिफल : शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : मामूली-सी बात पर कलह हो सकती है। दौड़धूप के शानदार परिणाम मिल सकते हैं। वित्तीय मामले सुलझेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में तैयारी के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिल सकती है।
सिंह राशिफल : शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी: निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आय-व्यय में तालमेल की कमी परेशान कर सकती है। जानबूझकर की गई गलती भारी पड़ सकती है। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
कन्या राशिफल : शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है। जल्दी काम पूरा करने का दबाव बन सकता है। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। यात्रा सुखद रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धैर्य रखें।
तुला राशिफल : शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : कार्यस्थल की व्यवस्था सुधारने का प्रयास करेंगे। दांपत्य संबंधों में गतिरोध बढ़ सकता है। नई नई योजनाओं में पूंजी निवेश की संभावना है। लेनदेन के मामले में आप पर संदेह किया जा सकता है।
वृश्चिक राशिफल : शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजी : नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ता हो सकती है। मित्रों के सहयोग से उलझनें दूर होंगी। उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा।
धनु राशिफल : शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : कॅरियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिना जरूरत दूसरों को सलाह देना नुकसनदायी रहेगा। भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है। आस्था बढ़ेगी।
मकर राशिफल : शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : युवाओं को अध्ययन में बड़ी सफलता मिल सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपनों का विरोध कर बैठेंगे। व्यापारिक सौदेबाजी में धोखा हो सकता है। नए संपकों का लाभ मिलेगा।
कुंभ राशिफल : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : विवाद की स्थिति में फैसला लेना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आत्मविश्वास के अभाव में जोखिम उठाने से बचेंगे। उच्च अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। आय बढ़ेगी।
मीन राशिफल : शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल: मन की मुराद पूरी होगी। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी विस्तार की संभावना बनेगी। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। विरोधी प्रबल होंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।