Stock Market 18 June 2026: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 50 अंक टूटा, निफ्टी 24,050 के स्तर पर
| Jun 18, 2026, 10:57 IST
Stock Market 18 June 2026: शेयर बाजार में आज यानी 18 जून को हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 77,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 20 अंकों की गिरावट है और यह 24,050 के स्तर पर आ गया है।
आज के कारोबार में IT और मीडिया सेक्टर के शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है। निवेशक इन सेक्टर के शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले 17 जून को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 347 अंक की तेजी के साथ 77,156 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 97 अंकों की बढ़त रही और यह 24,086 के स्तर पर बंद हुआ था।
