MCX Gold Price Update: सोने की कीमतों में नरमी से खरीदारों को मिली राहत, चांदी 1.5 लाख होगी पर
Gold Price Today: सोने की कीमतों में हर दिन तेजी और मंदी का दौर देखने को मिलता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में जहां गिरावट सीमित रही, वहीं सोने ने रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया है। सोना अपने अब तक के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों में उत्सुकता बनी हुई है।

Gold Rate: आज सोने-चांदी के भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में 200 रुपये तक की कमी आई है। 22 कैरेट सोना देशभर में 1,01,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,11,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमत भी नरम रही और यह 1,32,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही। शनिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) बंद रहा, लेकिन स्थानीय बाजारों में सोने-चांदी की खरीद-बिक्री में हलचल जारी रही।
सोने के दामों में बदलाव
भारत में सोने की कीमतें कई आर्थिक और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क, टैक्स और रुपये-डॉलर की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव सोने की कीमत तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि रोजाना सोने के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। भारतीय परंपरा में सोना सिर्फ आभूषण और त्योहारों का अहम हिस्सा नहीं है, बल्कि इसे एक सुरक्षित निवेश के तौर पर भी देखा जाता है।
चांदी की कीमत 1.5 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है
वहीं, चांदी के दामों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। ब्रोक्रेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 12 महीनों में चांदी की कीमत 1.5 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस साल अब तक चांदी ने एमसीएक्स पर करीब 37% रिटर्न दिए हैं, जो कई अन्य निवेश विकल्पों की तुलना में बेहतर है।
भारत में सोने की कीमत कई अहम कारकों पर निर्भर करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, सरकार द्वारा लगाया गया आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया विनिमय दर सीधे तौर पर इसके भाव को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि रोजाना सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जाता है। भारतीय संस्कृति में सोना सिर्फ आभूषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सुरक्षित निवेश और बचत का एक भरोसेमंद साधन भी माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान इसकी मांग और बढ़ जाती है, जिससे कीमतों में तेजी देखी जाती है।
सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
बंगलुरु | 1,01,900 | 1,11,220 |
नोएडा | 1,02,000 | 1,11,320 |
चेन्नई | 1,01,900 | 1,11,220 |
कोलकाता | 1,01,900 | 1,10,220 |
जयपुर | 1,02,000 | 1,11,320 |
मुंबई | 1,01,900 | 1,10,220 |
गाजियाबाद | 1,02,000 | 1,11,320 |
लखनऊ | 1,02,000 | 1,11,320 |
पटना | 1,01,900 | 1,11,220 |
दिल्ली | 1,02,000 | 1,11,320 |