Gold & Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में फिर बढ़त, जानिए आपके शहर किस रेट मिल रहा सोना

Hindi News Line, Gold Rate Today: देश में आज यानी मंगलवार, 8 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई है। बीते दिन की तुलना में आज सोने के भाव में ₹1 प्रति ग्राम की का उछाल देखने को मिला है। लंबे समय से निवेशकों के बीच सोना और चांदी दोनों ही भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं, खासकर उस समय जब बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हो। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता सहित देश के बड़े शहरों में सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) क्या चल रहे हैं।
आज के सोने के ताजा भाव (Gold Rate Today in India)
आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,203 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की ₹11,186 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की ₹9,153 प्रति ग्राम दर्ज की गई है। देश के मुख्य शहरों के ताजा प्राइस इस प्रकार है।
शहर | 24 कैरेट सोना/ग्राम | 22 कैरेट सोना/ग्राम | 18 कैरेट सोना/ग्राम |
---|---|---|---|
चेन्नई (Chennai) | ₹12,219 | ₹11,201 | ₹9,276 |
मुंबई (Mumbai) | ₹12,203 | ₹11,186 | ₹9,153 |
दिल्ली (Delhi) | ₹12,208 | ₹11,201 | ₹9,168 |
कोलकाता (Kolkata) | ₹12,203 | ₹11,186 | ₹9,153 |
बेंगलुरु (Bangalore) | ₹12,203 | ₹11,186 | ₹9,153 |
पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन MCX gold prices ने हाल ही में ₹1,22,740 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड हाई बनाया था। लगातार विदेशी बाजारों में Gold futures के दामों में बढ़ोतरी और डॉलर की कमजोरी से घरेलू बाजार पर भी असर पड़ा है।
चांदी के ताजा भाव (Silver Price Today)
सोने के साथ-साथ चांदी के भावों में भी तेजी बनी हुई है। चेन्नई में आज चांदी ₹1,66,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में चांदी ₹1,57,100 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
शहर | 10 ग्राम | 100 ग्राम | 1 किलो |
---|---|---|---|
चेन्नई (Chennai) | ₹1,669 | ₹16,690 | ₹1,66,900 |
मुंबई (Mumbai) | ₹1,571 | ₹15,710 | ₹1,57,100 |
दिल्ली (Delhi) | ₹1,571 | ₹15,710 | ₹1,57,100 |
कोलकाता (Kolkata) | ₹1,571 | ₹15,710 | ₹1,57,100 |
बेंगलुरु (Bangalore) | ₹1,571 | ₹15,710 | ₹1,57,100 |
क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
Gold prices में इस बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण भी जिम्मेदार हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से संभावित rate cut की उम्मीदें, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों का झुकाव safe-haven assets की ओर बढ़ना सोने की कीमतों को सहारा दे रहा है। वहीं Silver futures में भी मजबूत मांग के चलते तेजी बनी हुई है।
क्या अब खरीदना चाहिए सोना?
जानकारों का कहना है कि अगर आप लंबे समय के लिए निवेश सोच रहे हैं, तो थोड़ी गिरावट का इंतजार करने के बाद खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल gold lifetime high और silver record highs के चलते बाजार में मुनाफा बुकिंग की संभावना भी बनी हुई है।
सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को इस साल अच्छा रिटर्न दिया है। आज के भावों को देखते हुए कहा जा सकता है कि भारत में gold-silver की कीमतों में फिलहाल तेजी बनी रह सकती है।