home page

Gold Rate: चांदी और सोने के रेट घटे, चैक करिए 10 ग्राम का भाव

 | 
Gold Rate: चांदी और सोने के रेट घटे, चैक करिए 10 ग्राम का भाव

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज 16 जून को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दाम में कमी दर्ज की गई है।

IBJA के मुताबिक, चांदी की कीमत में 4,421 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। इसके बाद एक किलो चांदी का भाव घटकर करीब *2.47 लाख रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले चांदी 2.51 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी।

वहीं, 24 कैरेट सोने के भाव में भी 552 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। गिरावट के बाद सोना करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

2026 में अब तक महंगे हुए सोना-चांदी

हालांकि गिरावट के बावजूद इस साल सोना और चांदी काफी महंगे हो चुके हैं। 2026 में अब तक दोनों कीमती धातुओं में करीब 17 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहरों के हिसाब से सोने के ताजा भाव

जयपुर: ₹1,51,520 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली: ₹1,51,520 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ: ₹1,51,520 प्रति 10 ग्राम
पटना: ₹1,51,420 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद: ₹1,51,420 प्रति 10 ग्राम
भोपाल: ₹1,51,420 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,51,370 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,51,370 प्रति 10 ग्राम
रायपुर: ₹1,51,370 प्रति 10 ग्राम

कैरेट के हिसाब से सोने का भाव

14 कैरेट सोना: ₹87,805 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹1,12,571 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,37,486 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹1,50,094 प्रति 10 ग्राम

नोट: सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं। कीमतों में शहर, बाजार और ज्वेलरी चार्ज के अनुसार बदलाव हो सकता है।

Latest News

Trending

You May Like