Gold Rate: सोने की कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी
Gold Rate Today : सोने के भाव में आज तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने के भाव में आज 450 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। आज देश के मुख्य राज्यों में 22 कैरेट सोने की बात की जाए तो ₹400 तक सस्ता हुआ है।

Aaj ka sone ka bhav : आज यानी 19 अगस्त को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने के भाव में 450 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं देश के बड़े राज्यों में 22 कैरेट सोने की बात की जाए तो ₹400 की गिरावट देखने को मिली है। वहीं देश के अधिकतर राज्यों में सोने का भाव एक लाख से ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं देश के बड़े महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव 92,350 के करीब चल रहा है। चलिए जानते हैं 19 अगस्त 2025 को सोने के ताजा भाव...
चांदी में कितना हुआ फेरबदल
देश के मुख्य शहरों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,17,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं बीते दिन के मुकाबले आज चांदी के भाव में ₹100 का उछाल देखने को मिला है। वहीं आने वाले सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद को लेकर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज होने लगा है।
देश के मुख्य शहरों के ताजा रेट
शहर | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट | |
दिल्ली |
|
1,00,900 | |
चेन्नई | 92,350 | 1,00,750 | |
मुंबई | 92,350 | 1,00,750 | |
कोलकाता | 92,350 | 1,00,750 | |
जयपुर |
|
1,00,900 | |
नोएडा |
|
1,00,900 | |
गाज़ियाबाद |
|
1,00,900 | |
लखनऊ |
|
1,00,900 | |
बेंगलुरु | 92,350 | 1,00,750 | |
पटना | 92,350 | 1,00,750 |
कैसे लागू होती हैं कीमतें
सोने-चांदी की कीमतें तय करने के लिए कई नियमों का पालन किया जाता है, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के ताजा भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच का एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस आदि को आधार बनाया जाता है। वहीं भारत में अगर सोने की बात की जाए तो अधिकतर खरीददारी शादियों और त्योहारों में परंपरागत रूप से की जाती है, इसलिए कीमतों में बदलाव का असर सीधा ग्राहकों पर पड़ता है।