home page

Gold Rate: चौथे दिन लूढ़की सोने की कीमत, खरीददारों के लिए बेहतरीन मौका

Gold Price Today: आज 15 अगस्त को सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का खेल बन हुआ है. देश में आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. आधा महीना बीत जाने के बाद सोने चांदी के कीमतों में आज गिरावट नजर आई है. 

 | 
Gold Rate: चौथे दिन लूढ़की सोने की कीमत, खरीददारों के लिए बेहतरीन मौका 

Gold Rate: देश में हर दिन सोने चांदी की कीमतों में तेजी और मंदी का खेल बना रहता है. आज सराफा बाजार से 15 अगस्त के मौके पर सोना खरीददारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है. अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन है. 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर सोने की कीमतें भी गिर गई हैं। यदि आप भी सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए आज 22 से 24 कैरेट सोने की कीमतें क्या हैं।

सोना खरीदारों को राहत

सर्राफा बाजार ने सोना खरीदारों को राहत दी है। यदि आप भी इन दिनों गहने बनाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सोना और चांदी की दरें सस्ती हुई हैं। बोकारो में सोने की कीमत (Gold Rate in Bokaro) आज 94,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत 1,17,000 रुपये प्रति किलो है। 

दिल्ली-जयपुर में सोने का मूल्य

आज देश की राजधानी दिल्ली में प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,01,513 रुपये और 22 कैरेट सोना 93,063 रुपये मिल रहा है। आज जयपुर सर्राफा मार्केट में शुद्ध सोने का मूल्य 102,600 रुपए प्रति दस ग्राम है, जबकि जेवराती सोने का मूल्य 95,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर है। चांदी की कीमतें वहीं अपने उच्चतम स्तर पर हैं। 

झारखंड की राजधानी में सोने की कीमत

यही नहीं, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 94,550 रुपये है, जबकि 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 99,280 रुपये है। जैसा कि आप देख सकते हैं, आज इसके भाव में भी 50 रुपये की कमी आई है। वहीं, चांदी प्रति किलो 1,27,000 रुपये में खरीदी जा रही है।

रांची के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 15 अगस्त को चांदी का मूल्य 1,27,000 रुपये प्रति किलो था, जो पिछले दिनों 1,26,000 रुपये प्रति किलो था। यानी इसकी कीमत एक दिन में 1000 रुपये की तेजी आई है।

सोना खरीदते समय इन बातों पर विशेष ध्यान दें

आपकी सुविधा के लिए, सोने के भाव के गहने खरीदते समय उनकी गुणवत्ता को ध्यान में रखें। सोने की सरकारी गारंटी है कि गहना खरीदते समय हॉलमार्क देखें। याद रखें कि भारत में हॉलमार्क का निर्धारण सिर्फ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड करता है, और हर कैरेट पर अलग-अलग हॉलमार्क अंक होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय सोच-समझकर खरीदना चाहिए।

15 अगस्त 2025 शुक्रवार का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट 24 कैरेट
जयपुर     93,040     1,01,490
बंगलुरु     92,890     1,01,340
पटना     92,890     1,01,340
लखनऊ     93,040     1,01,490
गाजियाबाद      93,040     1,01,490
चेन्नई     92,890     1,01,340
मुंबई     92,890     1,01,340
कोलकाता     92,890     1,01,340
दिल्ली     93,040     1,01,490
नोएडा     93,040     1,01,490

 

Latest News

Trending

You May Like