Gold Price Today: जन्माष्टमी पर भी सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में हल्की बढ़त
Gold Price Today: कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोने की कीमतों में आई गिरावट आज जन्माष्टमी के मौके पर भी जारी है. जन्माष्टमी का त्योहार देश में धूमधाम से बनाया जा रहा है. सोना खरीदारों के लिए लगातार पांचवें दिन राहत भरी खबर सामने आ रही है.

Gold Ret: शनिवार जन्माष्टमी के दिन सोना सस्ता हुआ है। सोने की कीमत में कमी आई हैं। यह लगातार पांचवें दिन है जब सोने का भाव कम हुआ है। अब फेस्टिवल सीजन आ गया है और ऐसे में कई लोग सोना खरीदने के बारे में विचार करते हैं। अगर आप भी हाल फिलहाल में गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। 24 कैरेट ग्राम सोने का मूल्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में 1,01,000 रुपये से अधिक है। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में 1,01,000 रुपये से अधिक है। 22 कैरेट सोने का मूल्य मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 92,700 रुपये के आसपास रहा है। देश में चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़ी है। 16 अगस्त 2025 को सोने-चांदी की कीमतें यहाँ देखें।
चांदी की कीमत
देश के बड़े राज्यों में प्रति किलोग्राम चांदी का मूल्य 1,16,200 रुपये है। आज चांदी की कीमत कल से करीब 100 रुपये बढ़ी है। आज सोने की कीमत घटी है, जबकि चांदी की कीमत में हल्की वृद्धि हुई है। सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर में फिर से कटौती की उम्मीद से सोने और चांदी की कीमतों में हलचल तेज होने लगी है।लेबर बाजार में नरमी के संकेत ने राहत की संभावना बढ़ा दी है। अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की हाल की रिपोर्ट ने शुल्क के कारण महंगाई की आशंका को कम किया है।
शनिवार 16 अगस्त 2025 का सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
पटना | 92,750 | 1,01,180 |
गाजियाबाद | 92,900 | 1,01,330 |
बंगलुरु | 92,750 | 1,01,180 |
दिल्ली | 92,900 | 1,01,330 |
कोलकाता | 92,750 | 1,01,180 |
नोएडा | 92,900 | 1,01,330 |
जयपुर | 92,900 | 1,01,330 |
चेन्नई | 92,750 | 1,01,180 |
मुंबई | 92,750 | 1,01,180 |
लखनऊ | 92,900 | 1,01,330 |
भारत में सोने की कीमत निर्धारित कैसे होती है?
सोने की कीमतें सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस पर निर्भर करती हैं। कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है क्योंकि सोना भारत में परंपरागत रूप से निवेश, शादी और त्योहारों में भी उपयोग किया जाता है।