Gold Rate Today: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद आई गिरावट, जानिए कब है सोना खरीदारी का सही मौका
Gold-Silver Price : सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। वही आज सोने के भाव में गिरावट के बाद मामूली स्थिरता बनी हुई है। वहीं पिछले कुछ दिनों से सोना रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा है। चलिए जानते हैं सोने का आगे का बाजार कैसा रहेगा।

Hindi News Line, Sone-Chnadi Ke Bhav: सोना और चांदी सदियों से भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का जरूरी हिस्सा माने जाते हैं। सोने को हमेशा से न केवल आभूषण के रूप में बल्कि निवेश के एक सुरक्षित विकल्प के रूप में देखा जाता रहा है। सोने के भाव (Gold Price Today) में दैनिक उतार-चढ़ाव निवेश करने वालों के लिए सबसे जरूरी होता है। आज हम आपको देशभर में सोने-चांदी के ताजा भाव (Sone Chandi ka latest price) और भविष्य में सोने का बाजार कैसा रहेगा बताने वाले हैं।
आज का सोने का भाव (Sone ka taja bhav)
आज सोने की कीमतें (Gold price today) मामूली गिरावट के बाद स्थिर बनी हुई हैं। जैसा कि हम जानते हैं, पिछले कुछ समय में सोने में भारी तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव (Gold Price Today) में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, जो पिछले दिनों से रिकॉर्ड स्तर पर चल रहा है। पिछले दिन की तुलना में मामूली गिरावट के साथ आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,11,210 चल रही है। वही 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,01,800 चल रही है।
आज का चांदी का भाव (Chandi ka Bhav)
देशभर में आज चांदी की कीमतों (Chandi ka bhav) में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले कुछ सप्ताह में चांदी ने भी सोने की तरह रफ्तार पकड़ रखी है। आज 1 किलोग्राम चांदी का औसतन भाव ₹1,27,800 से ₹1,32,000 के बीच चल रहा है। वहीं 100 ग्राम चांदी की कीमत ₹12,780 से ₹13,200 के बीच चल रही है।
देश के मुख्य शहरों में सोने के ताजा भाव (gold's latest price)
शहर | 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम | 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम |
दिल्ली | ₹1,11,430 | ₹1,02,150 |
मुंबई | ₹1,11,170 | ₹1,01,900 |
कोलकाता | ₹1,11,170 | ₹1,01,900 |
चेन्नई | ₹1,11,170 | ₹1,01,900 |
बैंगलोर | ₹1,11,170 | ₹1,01,900 |
उत्तर प्रदेश (UP) | ₹1,05,000 | ₹99,999.9 |
देश के मुख्य शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver latest Price)
शहर | चांदी का भाव |
नई दिल्ली | ₹1,39,655 |
मुंबई | ₹1,32,900 |
वडोदरा | ₹1,33,000 |
बेंगलुरु | ₹1,35,100 |
नासिक | ₹1,32,000 |
नोएडा | 1,32,900 |
गाज़ियाबाद | ₹1,33,000 |
आगे कैसा रहेगा सोने का बाजार?
पिछले एक साल में सोने ने निवेशकों को 53% तक का शानदार रिटर्न दिया है। इस रिकॉर्ड के पीछे कई वजह मानी जा रही हैं, जिनमें से रूस-यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से वैश्विक अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को देख रहे हैं। दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की मीटिंग में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का इंतजार किया जा रहा है। जब ब्याज दरें कम होने से डॉलर भी कमजोर होता है, जिससे लोग सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों में निवेश करते हैं।
कैसा रहेगा सोने का भविष्य?
मार्केट विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी रह सकता है, हालांकि इसमें कुछ उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं। 17 सितंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों पर होने वाली बैठक पर सभी की नजर गढ़ी हुई है। यदि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती का संकेत देता है, तो सोने की कीमतों में और तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है। वही मंदी की आशंका और मुद्रास्फीति की चिंताओं के कारण सोने को एक सुरक्षित धातु माना जा रहा है क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के बाद भी सोने की चमक बरकरार रहती है।
निवेशकों के लिए जरूरी सलाह
सोने में निवेश करने वालों को हमेशा से लंबी रेस का घोड़ा माना जाता है। वहीं बड़े वैश्विक निवेशकों के अनुसार आपको अपने पोर्टफोलियो का 10-15% सोने में निवेश करने की सलाह दी जाती, वहीं आज के मौजूदा रिकॉर्ड स्तरों पर निवेश करने से पहले सावधान रहने की सलाह है। विशेषज्ञों के अनुसार छोटी-छोटी मात्रा में निवेश करना या गिरावट का इंतजार करना एक बेहतर रणनीति हो सकती है।