home page

Gold Price: लगातार सोने की कीमतों में उछाल जारी, चांदी में भी दिखी रफ्तार

Gold Price Today: आज, मंगलवार 23 सितंबर 2025, सोने और चांदी के भाव ने नई ऊँचाइयों को छू लिया है। सुबह के कारोबार में एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड अक्टूबर फ्यूचर्स 0.51% की बढ़त के साथ ₹1,12,798 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच चुका है।
 
 | 
Gold Price: लगातार सोने की कीमतों में उछाल जारी, चांदी में भी दिखी रफ्तार 

MCX Gold Prices: आज मंगलवार 23 सितंबर को सोने और चांदी के भाव ने नई ऊँचाइयों पर पहुंच गए है। सुबह के कारोबार में एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड अक्टूबर फ्यूचर्स 0.51% की बढ़त के साथ ₹1,12,798 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। वहीं, सिल्वर दिसंबर फ्यूचर्स 0.51% की तेजी के साथ ₹1,34,238 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था। यह दोनों महंगी धातुएं अब तक के सबसे ऊंचे स्तर (Gold All Time High, Silver All Time High) पर पहुंच चुकी हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

इस साल सोने की कीमतों (Gold Prices) में लगभग 47% तक की बढ़त देखने को मिली है। इसके पीछे कई वजह हैं—

अमेरिका फेडरल रिजर्व की हाल की 25 बेसिस प्वाइंट रेट कटौती और साल के अंत तक और कटौती की उम्मीद।

डॉलर इंडेक्स में गिरावट, जिससे दूसरी करेंसी में गोल्ड सस्ता हो गया है।

भारत सहित दुनिया भर में सेंट्रल बैंकों की ओर से लगातार गोल्ड की खरीदारी।

निवेशकों का सुरक्षित विकल्प (Safe Haven) के तौर पर सोने की ओर रुख करना।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैश्विक अनिश्चितताएं बनी रहेंगी, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है।

आज का गोल्ड प्राइस (Gold Price Today)

24 कैरेट गोल्ड – ₹1,13,080 प्रति 10 ग्राम (मुंबई और कोलकाता में)

22 कैरेट गोल्ड – ₹1,03,660 प्रति 10 ग्राम

दिल्ली – 24 कैरेट गोल्ड ₹1,13,230 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई – 24 कैरेट गोल्ड ₹1,13,790 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,04,310 प्रति 10 ग्राम

आज का सिल्वर प्राइस (Silver Price Today)

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी ₹1,38,100 प्रति किलो

चेन्नई में चांदी ₹1,48,100 प्रति किलो

यूपी में सोने के ताजा रेट (UP Gold Rate Today)

लखनऊ (Lucknow Gold Rate) – 24 कैरेट: ₹1,08,995, 22 कैरेट: ₹1,03,810

नोएडा (Noida Gold Rate) – 24 कैरेट: ₹1,08,980, 22 कैरेट: ₹1,03,810

गाजियाबाद (Ghaziabad Gold Rate) – 24 कैरेट: ₹1,08,985, 22 कैरेट: ₹1,03,805

मेरठ (Meerut Gold Rate) – 24 कैरेट: ₹1,08,995, 22 कैरेट: ₹1,03,820

वाराणसी (Varanasi Gold Rate) – 24 कैरेट: ₹1,08,985, 22 कैरेट: ₹1,03,835

आगे क्या रह सकता है रुझान?

विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में सोने के भाव ₹1,12,000 से ₹1,13,300 के दायरे में रह सकते हैं। चांदी ₹1,34,500 से ₹1,36,000 तक जा सकती है। अगर डॉलर और कमजोर होता है और फेडरल रिजर्व कटौती करता है तो गोल्ड और सिल्वर में नई तेजी देखने को मिल सकती है।

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि कीमतों में उतार-चढ़ाव (Gold Rate Today) बना रहेगा। निवेश करने से पहले किसी प्रमाणित विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होगा।

 

Latest News

Trending

You May Like