Gold Price: शुरुआती नवरात्रि पर सोने ने पकड़ी रफ्तार, सोना खरीददारों की महंगी हुई खरीदारी
Gold Price Today: आज, 22 सितंबर 2025, से पूरे देश में नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। यह नौ दिन तक चलने वाला धार्मिक उत्सव है, जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दौरान भक्त उपवास रखते हैं, मंदिरों में दर्शन करते हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। नवरात्रि के अवसर पर सोने के भाव में बढ़ोतरी ने खरीदारों को झटका दिया है।

Gold Rate: नवरात्रि के अवसर पर सोने के भाव में बढ़ोतरी ने खरीदारों को झटका दिया है। आज सोने की कीमतों में तेजी आने के कारण सोने में निवेश या खरीदारी करने वाले लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। आज, 22 सितंबर 2025, पूरे देश में नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन ही सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव बीते हफ्ते की तुलना में लगभग 400 रुपये तक बढ़ गया है।
देश में 22 कैरेट सोने का भाव 1,03,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर और 24 कैरेट सोने का भाव 1,12,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने की कीमतों में यह उछाल मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय कारणों से आया है, और ये भाव अपने पीक लेवल के करीब कारोबार कर रहे हैं।
चांदी का भाव
आज, 22 सितंबर 2025 को चांदी का भाव 1,38,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना में चांदी की कीमत में लगभग 5,000 रुपये की तेजी देखी गई है।
सोने का भाव भी अपने पीक लेवल के करीब कारोबार कर रहा है। इस बीच, गोल्ड निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या सोने को बेच देना चाहिए या अभी निवेश बनाए रखना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, सोने और चांदी में यह तेजी का दौर कुछ समय तक जारी रह सकता है। भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय सोने के दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया का एक्सचेंज रेट। यही कारण है कि रोजाना सोने के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
22 सितंबर का सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
लखनऊ | 1,03,350 | 1,12,730 |
मुंबई | 1,03,320 | 1,12,580 |
गाजियाबाद | 1,03,350 | 1,12,730 |
दिल्ली | 1,03,350 | 1,12,730 |
नोएडा | 1,03,350 | 1,12,730 |
पटना | 1,03,320 | 1,12,580 |
चेन्नई | 1,03,360 | 1,13,020 |
कोलकाता | 1,01,205 | 1,12,580 |
जयपुर | 1,03,350 | 1,12,730 |
बंगलुरु | 1,03,320 | 1,12,580 |