home page

Sone Ka Bhav: सोने ने छठे नवरात्रे पर पकड़ी रफ्तार, क्या 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा करेगा पार?

Gold Rate Today: नवरात्र के मौके पर सोना-चांदी लगातार महंगे हो रहे हैं। एक दिन की गिरावट को छोड़ दें तो अब तक हर दिन कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज नवरात्रि के छठे दिन भी सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया है। चांदी की कीमतें भी लगातार ऊंचाई की ओर बढ़ रही हैं, जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों पर असर दिख रहा है।

 | 
Sone Ka Bhav: सोने ने छठे नवरात्रे पर पकड़ी रफ्तार, क्या 1.5 लाख रुपये का आंकड़ा करेगा पार?

Hindi News Line, Gold Rate: नवरात्रि के छठे दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शनिवार 27 सितंबर 2025 को गोल्ड रेट शुक्रवार की तुलना में 500 रुपये महंगा हो गया। उत्तर भारत के प्रमुख शहरों दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना लगभग 1,10,000 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी मजबूती दिखा रही है और इसका रेट 1,43,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। आइए जानते हैं आज 27 सितंबर को सोना-चांदी का अपडेटेड भाव।

 अंतरराष्ट्रीय फैक्टर का ज्यादा असर

सोना इन दिनों लगातार तेजी पर है और अपने ऊंचे स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे घरेलू नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फैक्टर ज्यादा असर डाल रहे हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता, अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित एसेट्स में पैसा लगाने की प्रवृत्ति ने गोल्ड-सिल्वर रेट को मजबूती दी है। जानकारों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में फिलहाल तेजी बनी रह सकती है, जबकि सोने में आने वाले दिनों में हल्की उठापटक देखने को मिल सकती है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव 

 

शहर     22 कैरेट 24 कैरेट
हैदराबाद     1,05,310     1,14,940
जयपुर     1,05,460     1,15,040
अहमदाबाद    1,05,360     1,14,480
चेन्नई     1,05,510     1,15,100
लखनऊ     1,05,460     1,15,040
मुंबई     1,05,310     1,14,940
कोलकाता     1,05,310     1,14,430
बेंगलुरु     1,05,310     1,15,040
गुरुग्राम     1,05,460     1,15,040
पटना     1,05,460     1,14,940
भुवनेश्वर     1,05,310     1,14,940
दिल्ली     1,05,460     1,15,040

 

Latest News

Trending

You May Like