home page

Sone Ka Bhav: लगातार तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी हल्की गिरावट

Gold Rate Today: लगातार बढ़ती सोने की कीमतों के बीच नवरात्रि के चौथे दिन खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है। 25 सितंबर को सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन की तुलना में सोना सस्ता हुआ है, जिससे त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वालों को फायदा मिल सकता है।

 | 
Sone Ka Bhav: लगातार तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में भी हल्की गिरावट

Hindi News Line, Gold 24 carat price: आज नवरात्रि का चौथा दिन है और गुरुवार, 25 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन की तुलना में सोना करीब ₹600 सस्ता हुआ है। उत्तर भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,15,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के दामों में भी हल्की गिरावट

इसी तरह, चांदी के दामों में भी हल्की गिरावट आई है। आज चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹1,39,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है। त्योहारों के सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है और विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग के आधार पर भावों में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

कीमतों में मामूली गिरावट

आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद गोल्ड अब भी अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके पीछे घरेलू बाजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। दरअसल, कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो डॉलर और बॉन्ड बाजार कमजोर होंगे और निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना-चांदी की ओर रुख करेंगे।

इसके अलावा, हाल के दिनों में केंद्रीय बैंकों और बड़े निवेशकों द्वारा सोने की लगातार खरीदारी की जा रही है। वहीं, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETF) में भी लगातार पैसा आ रहा है। इन सभी कारणों से सोना-चांदी की मांग तेज बनी हुई है और उनकी कीमतें नए रिकॉर्ड स्तरों तक पहुंच चुकी हैं।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव 

शहर     22 कैरेट का भाव  24 कैरेट का भाव
हैदराबाद   1,05,740     1,15,360
भुवनेश्वर   1,05,740     1,15,360
पटना     1,03,350     1,15,700
अहमदाबाद   1,05,790     1,15,410
चेन्नई     1,05,990     1,15,630
दिल्ली     1,05,890     1,15,510
गुरुग्राम     1,05,890     1,15,510
मुंबई     1,05,740     1,15,360
लखनऊ     1,05,890     1,15,510
कोलकाता    1,05,740     1,15,360
बेंगलुरु     1,05,890     1,13,510
जयपुर     1,05,890     1,15,510

 

Latest News

Trending

You May Like