Sone Ka Bhav: सोने की कीमतों में लगातार रिकॉर्ड तेजी कायम, चांदी 1.32 लाख रुपये प्रति किलो पर
Gold Price Today: सोने की कीमतों में हाल के दिनों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, गिरावट का दौर बहुत कम देखने को मिला है, जबकि तेजी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोना अपने हाई लेवल पीक पर कारोबार कर रहा है और निवेशकों की बढ़ती मांग इसे और ऊपर खींच रही है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Sone Ka Bhav: सोने की कीमतों में हर दिन तेजी और मंदी का दौर देखने को मिलता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में जहां कीमतों में गिरावट तो कम देखने को मिली लेकिन सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल आया है. सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय कारणों के चलते सोना अपने पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। देशभर में 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,02,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,11,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं चांदी का भाव भी मजबूत बना हुआ है और यह करीब 1,28,000 से 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रही है। लगातार बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।
चांदी में तगड़ा उछाल
चांदी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। आज शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को चांदी 1,32,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। गुरुवार की तुलना में इसमें करीब 2,100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल यानी गुरुवार को चांदी का भाव 1,29,900 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग और डॉलर में उतार-चढ़ाव की वजह से चांदी के दाम लगातार ऊपर की ओर रुख कर रहे हैं।
MCX पर सोने की दर
आज सुबह MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी हुई। सोना 0.48% बढ़ाकर प्रति 10 ग्राम 1,09,500 रुपये पर पहुंच गया। साथ ही, चांदी की कीमत 1.14% बढ़कर 1,28,383 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड हुई। मेहता इक्विटीज के वाइस-प्रेसिडेंट (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने बताया कि सोने की कीमतें 3,650 डॉलर के आसपास पहुंच गई हैं, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। 2011 के बाद चांदी ने पहली बार 42 डॉलर के स्तर को पार किया। सोना-चांदी में लगातार चौथे हफ्ते बढ़त जारी है।
क्यों सोना तेज हो गया?
डॉलर की कमजोरी और आगे ब्याज दरें घटने की उम्मीद ने आज सोना महंगा कर दिया है। निवेशक सोने में पैसा लगाते हैं जब डॉलर गिरता है। इसलिए इसकी मांग बढ़ती है। इसके अलावा, वैश्विक केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं, जिससे कीमतें और बढ़ी हैं। कुल मिलाकर, यही सोने को रिकॉर्ड स्तर पर लाया है।
सोने की कीमत तय होने की प्रक्रिया
भारत में सोने की कीमत तय होने की प्रक्रिया कई स्तरों से गुजरती है। सबसे पहले, सोने के अंतरराष्ट्रीय दाम लंदन बुलियन मार्केट और COMEX (अमेरिकी वायदा बाजार) में तय होते हैं। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, इसलिए वैश्विक कीमतें सीधे यहां असर डालती हैं। इसके बाद सरकार द्वारा लगाए गए आयात शुल्क (Import Duty), कस्टम ड्यूटी, और जीएसटी (GST) जोड़कर घरेलू कीमत तय की जाती है। साथ ही, डॉलर और रुपये के बीच विनिमय दर (exchange rate) भी कीमत को प्रभावित करती है—अगर रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है।
सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
दिल्ली | 1,02,150 | 1,11,430 |
पटना | 1,02,050 | 1,11,330 |
नोएडा | 1,02,150 | 1,11,430 |
मुंबई | 1,02,050 | 1,10,520 |
गाजियाबाद | 1,02,150 | 1,11,430 |
कोलकाता | 1,02,050 | 1,10,520 |
बंगलुरु | 1,02,050 | 1,11,280 |
चेन्नई | 1,02,000 | 1,11,280 |
लखनऊ | 1,02,150 | 1,11,430 |
जयपुर | 1,02,150 | 1,11,430 |