Aaj Ka Sona Chandi Bhav: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानिए आज के नए रेट
Sona Chandi Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 17 जून को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी के भाव में 744 रुपये प्रति किलो की कमी आई है, जिसके बाद चांदी 2.48 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी का भाव 2.49 लाख रुपये प्रति किलो था।
वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 558 रुपये सस्ता होकर करीब 1.50 लाख रुपये पर आ गया है।
इस साल सोना-चांदी में हुई बड़ी बढ़ोतरी
भले ही आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है, लेकिन साल 2026 में दोनों धातुओं की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है।
31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गई है। यानी सोना इस साल करीब 17 हजार रुपये महंगा हो चुका है।
वहीं, चांदी की कीमत भी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2.48 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है। इस हिसाब से चांदी में करीब 18 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सोने की कीमत 1.93 लाख रुपये तक पहुंचने का अनुमान
अमेरिकी बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी वेल्स फार्गो ने सोने की कीमतों को लेकर अपना अनुमान बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोने का भाव 6,100 से 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
अगर ऐसा होता है तो भारतीय बाजार में सोने की कीमत करीब 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
