UP में 2026 में होगें पंचायत चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान हुआ शुरू, मेरठ में 917 बीएलओ तैनात
UP elections: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां अब ज़ोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण, बूथों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

UP Panchayat elections : यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। 19 अगस्त मंगलवार से भी मतदाता पुनरीक्षण शुरू हो गया है। बीएलओ इस अभियान के तहत राज्य भर में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। बीएलओ (BLo) मतदाताओं से संपर्क करके नाम, पता और उम्र की जानकारी लेंगे। साथ ही सूची में 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके नए वोटों का नाम भी होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भी कार्यक्रम बनाया है। सभी जिलों के डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी को जानकारी दी गई है। निर्वाचक निबंधन अधिकारी (EO) ने सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी को नियुक्त किया है।
2026 में पंचायत चुनाव होंगे
अधिकारियों ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान 29 सितंबर तक जारी रहेगा। 15 जनवरी, अगले साल, अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर 2026 में पंचायत चुनाव होंगे। डीएम ने बताया कि 19 अगस्त से 29 सितंबर तक मेरठ जिले की तीनों तहसील, 12 ब्लॉक और 479 ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन के स्तर से 917 बीएलओ और 92 सुपरवाइजरों को इसके लिए नियुक्त किया गया है। प्रशासन सभी बीडीओ, तहसीलदार, एसडीएम और एडीएम का काम देखता है। तहसीलदार और एसडीएम अपने-अपने स्तर पर निगरानी करेंगे।
साल 2021 के पंचायत चुनावों के दौरान मेरठ ज़िले की 479 ग्राम पंचायतों में कुल 13,38,181 मतदाता दर्ज थे। मतदान के लिए 866 मतदान केंद्रों पर 2346 बूथ बनाए गए थे। अब आगामी चुनावों की तैयारी को देखते हुए इसी मतदाता सूची के आधार पर पुनरीक्षण (वोटर लिस्ट अपडेट) किया जाएगा।
मेरठ जिले की पंचायतों की स्थिति (2021 पंचायत चुनाव के मतदाता सूची के आधार पर) इस प्रकार रही:
ब्लॉक | ग्राम पंचायत | मतदाता |
सरुरपुर | 27 | 1,03,723 |
सरधना | 39 | 1,23,143 |
रजपुरा | 45 | 1,53,311 |
मवाना | 47 | 1,10,131 |
रोहटा | 39 | 1,02,928 |
जानीखुर्द | 44 | 1,28,986 |
परीक्षितगढ़ | 54 | 1,35,374 |
खरखौदा | 30 | 1,00,819 |
माछरा | 42 | 1,15,611 |
मेरठ | 21 | 58,228 |
हस्तिनापुर | 46 | 92,988 |
दौराला | 45 | 1,12,939 |
कुल | 479 | 13,38,181 |