home page

हरियाणा में 720 एकड़ जमीन पर बनेगी नई IMT, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, औद्योगिक गति बढ़ेगी

 | 
हरियाणा में 720 एकड़ जमीन पर बनेगी नई IMT, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, औद्योगिक गति बढ़ेगी

Hindi News Line, Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के नारायणगढ़ क्षेत्र में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। सरकार का उद्देश्य इस परियोजना के जरिए क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

जानकारी के अनुसार, इसी साल अप्रैल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र के किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस दौरान किसानों ने IMT परियोजना के लिए जमीन देने पर सहमति जताई थी।

पहले चरण में 750 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री प्रस्तावित

सरकार की योजना के तहत IMT परियोजना के पहले चरण में करीब 750 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना से जुड़े सभी कार्य किसानों की सहमति और तय नियमों के अनुसार किए जा रहे हैं।

जमीन का रेट 1.55 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई हाई पावर्ड लैंड परचेज कमेटी की बैठक में किसानों की सहमति के बाद जमीन का मूल्य 1 करोड़ 55 लाख रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया गया है।

औद्योगिक विकास के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

सरकार का मानना है कि IMT नारायणगढ़ क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इससे नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस परियोजना का समर्थन किया है। उनका कहना है कि IMT बनने से क्षेत्र में व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन गुर्जर और पूर्व सरपंच रणधीर सिंह भूरेवाला ने कहा कि यह परियोजना नारायणगढ़ के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में उद्योगों के विकास और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना आगे बढ़ाई जा रही है।

Latest News

Trending

You May Like