home page

UP Paddy Rate: यूपी की मंडियो में धान का भाव हुआ तेज, जानिए 1509 का रेट और अराइवल अपडेट

 | 
UP Paddy Rate: यूपी की मंडियो में धान का भाव हुआ तेज, जानिए 1509 का रेट और अराइवल अपडेट

UP Dhan Bhav Today: उत्तर प्रदेश और हरियाणा की कृषि उपज मंडियो में धान की आवक बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर मंडी में हाथ से निकाले गए 1509 धान का रेट आज 2950 रुपए से लेकर 3100 रुपए प्रति क्विंटल दिखा है. वही कंबाइन के जरिए निकाले गए 1509 धान का भाव उच्चतम 2921 रुपए प्रति क्विंटल रहा है. हरियाणा की गन्नौर मंडी में 15009 धान का भाव 2700 से लेकर 3081 रुपए प्रति क्विंटल रहा. आपको बताएंगे अनेक कृषि उपज मंडियो का धान भाव,

अलीगढ़ की खैर मंडी में आज (13 अक्टूबर) हाथ से निकाला हुआ 1509 धान 3031 रुपए प्रति क्विंटल बिका और कंबाइन से निकाला हुआ 1502 धान 2871 रुपए प्रति क्विंटल बिका है. वही 1857 धान 2631 रुपए और शरबती धान 2401 रुपए प्रति क्विंटल बिका है. मंडी में 15000 कट्टो की आवक हुई.

बुलंदशहर मंडी में आज (13 अक्टूबर) हाथ से निकले 1509 धान का भाव 2950 से लेकर 3100 रुपए और कंबाइन से निकले 1509 धान का भाव 2600 से लेकर 2921 दर्ज किया गया. वही शरबती धान का रेट आज 2351 से लेकर 2400 रुपए प्रति क्विंटल रहा.

नरेला मंडी में आज (13 अक्टूबर) 1509 धान का भाव 2700 से लेकर 2021 रुपए और शरबती धान का भाव 2250 से लेकर 2350 रुपए प्रति क्विंटल रहा है. 

हाथरस मंडी में आज (13 अक्टूबर ) 1509 धान 2700 से लेकर 2800 रुपए प्रति क्विंटल बिका है और आज 30000 कट्टो की आवक हुई.

मैनपुरी मंडी में आज 1509 धान का भाव 2200 से लेकर 2550 रुपए प्रति क्विंटल रहा और 40000 कट्टो की आवक हुई.

एटा मंडी में 15009 धान का रेट 2550 से लेकर 2750 रुपए प्रति करंट रहा है और 60000 कट्टो का अराइवल दर्ज हुआ.

Latest News

Trending

You May Like