home page

Sarso Ka Bhav: दिवाली और दशहरे से पहले उछले सरसों के भाव, देखें रेट तालिका

 | 
Sarso Ka Bhav: दिवाली और दशहरे से पहले उछले सरसों के भाव, देखें रेट तालिका

Sarson Mandi Bhav 12 August 2025: सरसों के भाव में लगातार दूसरे सप्ताह सुधार हो रहा है. पिछले दो दिन मंदी रहने के बावजूद आज सरसों में तेजी देखने को मिली है. दशहरे और दिवाली के त्योहार से पहले सरसों में प्रतिदिन थोड़ा-थोड़ा उछाल आ रहा है. सितंबर के महीने में सरसों के भाव 200 से 300 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज हो चुके हैं. त्योहारों में सरसों तेल की खपत ज्यादा बढ़ जाती है. साथ ही अनाज मंडियो में आवक भी घट जाती है. जिसकी वजह से सरसों में सुधार आना शुरू हो जाता है. राजस्थान की जयपुर मंडी में आज सरसों 50 रुपए की तेजी के साथ 7350 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है. दूसरी और दिल्ली मंडी में सरसों 42% कंडीशन भी 50 रुपए उछाल के साथ 7150 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर नजर आई.

राजस्थान हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई मंडियो में सरसों के भाव 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक उछले, हरियाणा की आदमपुर मंडी में 40.92 लैब सरसों का भाव आज 6500 से 6867 रुपए प्रति क्विंटल के बीच नजर आया. दूसरी ओर सिरसा जिले की मंडी में 41.46 लैब सरसों का भाव 6500 से 6881 रुपए प्रति क्विंटल रहा. जानकारों द्वारा माना जा रहा है. जैसे-जैसे त्योहारों का सीजन नजदीक आएगा. इससे सरसों के भाव में इजाफा हो सकता है. हालांकि कितना इजाफा होगा इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता. आइये देखें सरसों के भाव,

सरसों का भाव (यहां तालिका में नीचे दिया गया सरसों का भाव रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बताया गया है)

मंडी नाम सरसों भाव
ऐलनाबाद सरसों 6200 से 6682
पोरसा सरसों 6725
टोंक सरसों 6780
खैरथल सरसों 6900
कमान सरसों 6921
ग्वालियर सरसों 6800 से 6900
हिसार सरसों 6950
बरवाला सरसों 6675
गंगापुर सरसों 6931
सिवानी सरसों 6550
 आदमपुर सरसों 6500 से 6867
दिल्ली सरसों 7150
नोहर सरसों 6500 से 6855
भरतपुर सरसों 6921
निवाई सरसों 6800
 सिरसा सरसों 6500 से 6861
जयपुर सरसों 7350
अलीगढ़ सरसों 6700
अलवर सरसों 6950
मुरैना सरसों 6900
सुमेरपुर सरसों 6800

Latest News

Trending

You May Like