Sarso Ka bhav 01 September 2025: सरसों में चल रही गिरावट रुकी, आज से भाव में शुरू हुई तेजी

Sarso Ka Rate Today: सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार 1 सितंबर को बाजार खुलते ही सरसों के भाव में लगातार चल रही गिरावट का सिलसिला थम गया है. सुबह बाजार खुलने के दौरान सरसों भाव 20 से लेकर 30 रुपए तक तेजी बनी. राजस्थान की भरतपुर मंडी में आज सरसों के भाव 53 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहे. परंतु दिल्ली मंडी में कंडीशन सरसों 50 रुपए कमजोर हुई. चरखी दादरी प्लांट के भाव में सरसों आज 75 रुपए तेज बिकी. आदमपुर मंडी में आज 41.52 लैब सरसों का भाव (sarso rate today) 6550 से लेकर 6774 तक पहुंचा. जयपुर मंडी में सरसों स्थिर बनी हुई है.
आवक कम होने और तेल की खपत में इजाफा होने के साथ ही सरसों के रेट में वृद्धि होना शुरू हो गई है. यह वृद्धि कब तक टिकेगी इस बारे में पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता. सरसों के ज्यादातर सलोनी प्लांट में भाव बिना किसी फेरबदल के 7825 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास स्थिर बने हुए हैं. सप्ताह के पहले दिन सरसों में तेजी आना अच्छा संकेत है. दिन भर हो रही बरसात की वजह से सरसों की ज्यादातर मंडियो में माल नहीं पहुंच पाया है. जहां-जहां सरसों की बोली आई है उन मंडियो के ताजा भाव से हम आपको रूबरू करवाएंगे. जिसमें राजस्थान और हरियाणा की कृषि उपज मंडियां शामिल होंगी.
सरसों मंडी भाव (Mustard price today)
मंडी नाम | भाव (रुपए प्रति क्विंटल) |
भट्टू मंडी | 6500 से 6767 |
आदमपुर 41.52 लैब | 6550 से 6774 |
जयपुर | 7125 से 7250 |
चरखी दादरी | 7100 |
खेरली | 6890 |
दिल्ली | 7125 |
नंदबाई | 6835 |
मुरैना | 6750 |
नोहर | 6450 से 6751 |
टोंक मंडी | 6705 |
निवाई | 6725 |
बरवाला | 6500 से 6550 |
सिवानी मंडी | 6500 |
गंगापुर सिटी | 6851 |
अलवर | 7000 |
पोरसा मंडी | 6625 |
सुमेरपुर मंडी | 7160 से 7175 |
श्री गंगानगर | 7075 |
हिंडौन मंडी | 6851 |
भरतपुर | 6835 |
सोंख मंडी | 6897 |
खैरथल | 6850 |
हिसार | 6850 |
ग्वालियर | 6800 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए आज सोमवार 1 अगस्त 2025 के हैं. कई बार सरसों माल की क्वालिटी के हिसाब से भी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है.