home page

हरियाणा के इन जिलों में बारिश-आंधी का अनुमान, 15 और 16 जून को मौसम रहेगा साफ

 | 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश-आंधी का अनुमान, 15 और 16 जून को मौसम रहेगा साफ

हरियाणा में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच अब लोगों को राहत मिली है। मौसम में अचानक बदलाव के बाद कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है।

शनिवार सुबह नारनौल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं देर रात रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और फरीदाबाद सहित कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। फरीदाबाद में बारिश के कारण एक मकान का हिस्सा गिरने की घटना भी सामने आई। इससे पहले आए तूफान की वजह से फतेहाबाद और हिसार में कई जगह नुकसान हुआ था। वहीं कुरुक्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक दुकानदार की जान चली गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बारिश और ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी करीब 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। इससे खासकर रात के समय गर्मी का असर काफी कम हुआ है।

मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और नूंह शामिल हैं।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 14 जून को भी कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी जारी रह सकती है। खासतौर पर पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि 15 और 16 जून को मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

Latest News

Trending

You May Like