कोटा मंडी भाव : सोयाबीन और सरसों का भाव धड़ाम, लहसुन रेट हुए तेज

Kota Mandi Bhav September 20, 2025: भामाशाह मंडी में शुक्रवार को कृषि जिंसों की कुल आवक लगभग 30,000 कट्टे रही। सोयाबीन 50 और सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गई। लहसुन की आवक लगभग 11,000 कट्टे रही, जिसमें ढीली माल की कीमतें 1,500 से 8,000 रुपये प्रति क्विंटल तक रही, जबकि बॉक्स पैकिंग 4,000 से 8,500 रुपये तक बिकी। लहसुन के भाव में आज 300 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली। किसानों ने सरसों और सोयाबीन के गिरते भाव पर चिंता जताई, वहीं लहसुन के भाव बढ़ने से उत्पादकों के चेहरे खिल उठे। दूसरी ओर किराना बाजार में खाद्य तेलों के दाम स्थिर बने रहे।
लहसुन की अच्छी आवक से मंडी में रौनक देखी गई। व्यापारियों का कहना है कि इस सीजन में लहसुन की गुणवत्ता अच्छी है, जिससे स्थानीय और बाहरी राज्यों के खरीदारों की मांग बनी हुई है। वहीं, किसानों का मानना है कि वर्तमान भाव लागत से ऊपर हैं, लेकिन अगर दाम स्थिर बने रहें तो उन्हें बेहतर लाभ मिल सकता है। मंडी परिसर में सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी रहीं और बाहर के राज्यों से आए थोक व्यापारियों ने भी अच्छी खासी खरीदारी की। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे।
कोटा मंडी भाव (20 सितम्बर 2025
फसल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
मूंग | 7000 | 7250 |
गेहूं | 2525 | 2650 |
धान सुगन्धा | 2200 | 2551 |
उड़द पुराना | 4000 | 5500 |
सरसों | 6000 | 6550 |
धान (1847) | 2600 | 2800 |
धान (1509) | 2200 | 2801 |
धान (1718) | 3000 | 3350 |
धान पूसा | 2700 | 3101 |
चना देशी | 5200 | 5350 |
चना मौसमी | 5000 | 5370 |
चना पेप्सी | 4800 | 5400 |
उड़द नया | 4000 | 5800 |
सोयाबीन | 4000 | 4471 |
अलसी | 6800 | 7000 |
धनिया नया ईगल | 6500 | 7200 |
ज्वार शंकर | 2200 | 2700 |
ज्वार सफेद | 2800 | 4000 |
बाजरा | 2000 | 2300 |
मक्का | 2000 | 2200 |
धनिया नया बादामी | 6000 | 7000 |
जौ | 2000 | 2300 |
तिल्ली | 7000 | 9100 |
मैथी | 3800 | 4650 |
कलौंजी | 16000 | 20000 |