home page

Kota Mandi Bhav: गेहूं में आई तेजी, चना में फिर से गिरावट

 | 
Kota Mandi Bhav: गेहूं में आई तेजी, चना में फिर से गिरावट 

Kota Mandi Bhav : भामाशाह मंडी (Bhamashah Mandi Kota) में कृषि जिंसों की आवक लगभग 30,000 कट्टे रही। इस दौरान गेहूं के भाव 25 रुपए बढ़े, जबकि चना में 100 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। लहसुन की आवक लगभग 10,000 कट्टे रही, जिसके भाव 1,500 से 7,300 रुपए के बीच रहे। बॉक्स पैकिंग लहसुन का दाम 4,000 से 7,500 रुपए तक बिका, लेकिन लहसुन में कुल मिलाकर 300 रुपए की मंदी रही। नए सोयाबीन की आवक भी शुरू हुई और लगभग 1,000 कट्टे मंडी में पहुंचे। वहीं, किराना बाजार में खाद्य वस्तुओं के भाव यथावत बने रहे। (Today's gram rate)

मंडी भाव अपडेट (Today's market price)

मंडी में बुधवार को नए सोयाबीन (soybean market price) की दस्तक भी देखने को मिली। इसकी आवक लगभग 1,000 कट्टे रही, जिससे बाजार में रौनक बढ़ी। वहीं, किराना बाजार में भाव स्थिर बने रहे और किसी बड़े उतार-चढ़ाव का असर देखने को नहीं मिला। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में लहसुन और सोयाबीन के भाव में और हलचल देखी जा सकती है। नए सीजन की आवक बढ़ने पर मंडी में दामों में उतार-चढ़ाव तेज होने की संभावना है, जबकि गेहूं और चना स्थिर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोटा मंडी भाव (25 Sep. 2025)

फसल  न्यूनतम भाव अधिकतम भाव
सरसों 6000 6760
अलसी 6800 7000
मूंग 7000 7250
गेहूं 2550 2700
सोयाबीन (नया) 3000 3780
ज्वार सफेद 2800 4000
तिल्ली 7000 9100
धनिया नया (सूखा बादामी) 6000 7000
ज्वार शंकर 2200 2700
धनिया नया (ईगल) 6500 7100
बाजरा 2000 2300
जौ 2000 2300
मक्का 2000 2200
चना मौसमी 5000 5150
चना पेप्सी 4800 5200
चना देशी 5150 5200
उड़द (पुराना) 4000 6000
उड़द (नया) 4000 7000
धान सुगन्धा (पुराना) 2200 2551
धान (1847 पुराना) 2600 2800
धान (1509 पुराना) 2200 2801
धान (1509 नया) 2700 2890
धान (1718 पुराना) 3000 3350
धान पूसा 2700 3101
कलौंजी 16000 20000
मैथी 3800 4600

Latest News

Trending

You May Like