Kota Mandi bhav 19 September 2025: सरसों में बड़ी मंदी, गेहूं रेट भी हुआ कमजोर

Kota Mandi Bhav September 19, 2025: कोटा भामाशाह मंडी में गुरुवार को किसानों और व्यापारियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। कोटा की भामाशाह मंडी में गुरुवार को करीब 35,000 कट्टों की आवक दर्ज की गई। खरीफ फसलों की आवक लगातार बनी हुई है, जिससे मंडी में रौनक दिखाई दे रही है। मंडी परिसर में सुबह से ही किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक आते-जाते नजर आए। धान, सोयाबीन और धनिया जैसी खरीफ फसलों की आवक सामान्य से अधिक रही। व्यापारियों का कहना है कि मौसमी बदलाव और मांग-आपूर्ति के आधार पर इनके दामों में हल्की उठापटक देखी जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम का असर कीमतों पर और दिख सकता है।
गेहूं के भाव में हल्की नरमी (Kota Mandi Bhav)
आज कोटा भामाशाह मंडी में हुए कारोबार में गेहूं के भाव में हल्की नरमी दर्ज की गई। कल के मुकाबले सरसों के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, लहसुन की आवक करीब 11,000 कट्टों की रही, जिससे मंडी परिसर पूरे दिन गुलजार रहा। मंडी के कारोबारियों के अनुसार फिलहाल तेलहन और दालों में खरीदी स्थिर है, जबकि मसालों में धीरे-धीरे मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। खासतौर पर धनिया और कलौंजी जैसी जिंसों में त्योहारों के सीजन से पहले तेजी की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि आवक बढ़ने के बावजूद भाव स्थिर बने हुए हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि त्योहारी सीजन नजदीक आने से भाव में तेजी आ सकती है, जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे।
कोटा मंडी भाव (19 सितम्बर 2025)
फसल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव |
सरसों | 6200 | 6600 |
गेहूं | 2520 | 2625 |
सोयाबीन | 4000 | 4501 |
चना पेप्सी | 4800 | 5400 |
चना मौसमी | 5000 | 5370 |
चना देशी | 5200 | 5350 |
मूंग | 7000 | 7250 |
धान सुगन्धा | 2200 | 2551 |
धान (1847) | 2600 | 2800 |
धान (1509) | 2200 | 2801 |
धान (1718) | 3000 | 3350 |
धान पूसा | 2700 | 3101 |
उड़द पुराना | 4000 | 5500 |
उड़द नया | 4000 | 5800 |
अलसी | 6800 | 7000 |
ज्वार शंकर | 2200 | 2700 |
ज्वार सफेद | 2800 | 4000 |
बाजरा | 2000 | 2300 |
मक्का | 2000 | 2200 |
जौ | 2000 | 2300 |
तिल्ली | 7000 | 9100 |
मैथी | 3800 | 4650 |
कलौंजी | 16000 | 20000 |
धनिया (सूखा बादामी) | 6000 | 7000 |
धनिया (ईगल) | 6500 | 7200 |
लहसुन की आवक
कुल आवक: लगभग 11,000 कट्टे
भाव: ₹1500 से ₹7000 प्रति क्विंटल
बॉक्स पैकिंग: ₹4000 से ₹7000
डिस्क्लेमर: मंडी में समय और तारीखों के साथ भाव में प्रतिदिन बदलाव हो जाता है इसलिए व्यापार अपने विवेक के अनुसार करना चाहिए. दिए भाव व्यापारियों से लिए गए परंतु माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमत ऊपर नीचे होती रहती है.