home page

हरियाणा के 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 19,20,21 को इन इलाकों में जारी रहेगी बूंदाबांदी

 | 
हरियाणा के 15 जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 19,20,21 को इन इलाकों में जारी रहेगी बूंदाबांदी

Haryana Weather : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू से राहत के बीच मौसम विभाग ने बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में जारी हुआ यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में धूलभरी आंधी, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

20 जून तक अच्छी बारिश के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में 23 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए रहने और हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान व पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 18 जून की रात से 20 जून तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है।

22 और 23 जून को फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

19 जून को पश्चिमी और मध्य हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी समेत कई जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।

20 जून को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर सहित उत्तरी हरियाणा के जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा।

21 जून को उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है।
 

Latest News

Trending

You May Like