Heavy Rain Alert: अगले 5 दिनों तक देश के कई हिस्सों में चलेगा भारी बारिश का दौर, जानें ताजा रिपोर्ट
IMD Issues Heavy Rain Alert: अब देश भर में मानसून (Monsoon 2025) की स्पीड कम होती हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून का दौर फिर शुरू होने वाला है।मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 20 से 24 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News Line, IMD Issues Heavy Rain Alert: इस बार देश भर में अच्छी बारिश ने मानसून (Monsoon ki barish) के सीज़न को काफी शानदार बना दिया है। मानसून की दस्तक को लगभग ढाई महीने हो गए हैं और देशभर के अधिकतर हिस्सों में बारिश देखने को मिली है। इस बार देश के कई राज्यों में रिकॉर्ड बारिश देखने को मिली है। मानसून की कई जगह रफ्तार कम हुई है। हालांकि मानसून अभी भी कई राज्यों में ऐक्टिव है, जहां पर बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इसी के चलते 20 से 24 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर-पश्चिम भारत के इन हिस्सों में बारिश (North India Weather Report)
हालांकि पिछले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रफ्तार धीमी हुई है, परंतु अब मानसून की वापसी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है कि 20 से 24 सितंबर को राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।
उत्तरी-पूर्व भारत का मौसम:
मानसून अभी भी उत्तरी-पूर्व भारत के कई राज्यों में चल रहा है। 20 से 24 सितंबर को मौसम विभाग ने मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाओं और रिमझिम बारिश का अलर्ट भी जारी है।
पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का सिलसिला
20 से 24 सितंबर को कई राज्यों में मानसून की वापसी होने जा रही है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, सिक्किम, विदर्भ और ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों में कई स्थानों पर रिमझिम बारिश भी जारी रहने वाली है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है।
पश्चिम भारत का मौसम
मानसून का सिलसिला अभी भी देश के कई हिस्सों में चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 20, 21, 22, 23 और 24 सितंबर को महाराष्ट्र और गोवा के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। इस समय कुछ जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।
दक्षिण भारत में बारिश
दक्षिण भारत में मानसून अभी भी तेजी से चल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 20, 21, 22, 23, और 24 सितंबर को तमिलनाडु, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, और केरल के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी। इस समय कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है।